Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।नमक की चोरी कर गोदाम में लगाई आग, 14 लाख की क्षति - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, December 30, 2019

सहरसा।नमक की चोरी कर गोदाम में लगाई आग, 14 लाख की क्षति

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के सुलिदाबाद में स्थित एक नमक के गोदाम से नमक की बोरी चोरी करने के बाद चोरों ने गोदाम में आग लगा दी। इस घटना में करीब 14 लाख के संपत्ति का नुकसान हुआ है।
शंकर चौक स्थित संतोष ट्रेडर्स के संचालक व्यवसायी संतोष कुमार सुरेका ने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि उनका गोदाम सुलिदाबाद वार्ड नंबर 25 में है। जहां नमक का स्टोर कर रखा जाता है। सूचना मिली कि नमक के गोदाम में चोरों ने चोरी कर गोदाम में आग लगा दिया। जब गोदाम पर गये तो देखे कि आग से गोदाम व उसमें रखा सामान जला हुआ था। उन्होंने बताया कि चोरों ने नमक की चोरी कर आग लगा दी जिसमें करीब 13-14 लाख की संपत्ति बर्बाद हो गई। स्थानीय लोगों ने पूछताछ के दौरान बताया कि अहले सुबह आग लगा देखकर लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने मामले में कार्रवाई का आग्रह किया है। वहीं दूसरी ओर व्यवसायी का कहना था कि उस इलाके में कई व्यवसायी का गोदाम है। जहां सामान को भंडारित कर रखा जाता है। इस तरह की घटना पर अंकुश नहीं लगी तो आने वाले दिनों में व्यवसायियों को और परेशानी हो सकती है। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि सूचना मिली है जिस आलोक में कार्रवाई की जा रही है।