कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। जल जीवन और हरियाली यात्रा को लेकर आगामी चार जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिवारी में संभावित आगमन को लेकर डीएम शैलजा शर्मा, डीडीसी राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने सोमवार को दिवारी स्थान का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। जबकि दिवारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बैठक किया।
डीएम शैलजा शर्मा ने मुख्यमंत्री के दिवारी आने को लेकर हेलीपैड स्थल सहित अन्य जगहों का दौरा किया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। डीएम ने विकास योजनाओं को हर हाल में दो दिन के अंदर ही निपटा लेने की संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया तथा प्रगति कार्यों में तकनीकी समस्याओं से भी अवगत कराने की बात कही। मंदिर परिसर में पूर्व से लंबित सौंदर्यीकरण कार्य को पूर्ण कराने का कार्य जोर-शोर से जारी है। नवनिर्मित पंचायत सरकार का कार्य पूरा कर उसके पहुंच पथ के लिए सड़क का निर्माण जोरों पर है। मंदिर समीप शिव गंगा पोखर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मंदिर समीप स्थित स्कूल भवन सहित अन्य भवनों पर आकर्षक चित्र बना कर सजाया जा रहा है। इस मौके पर सदर एसडीओ शंभू नाथ झा,सीओ कुमारी तोशी,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पुर्षोतम पासवान, बीडीओ रचना भारतीय,स्वच्छता अभियान की जिला कॉडिनेटर सोनम कुमारी, सीआई,मुखिया इंदल यादव,अर्जुन पासवान,कृषि सलाहकार मनोज शर्मा,मनरेगा पीओ बिदु कुमारी,जेई मुकेश कुमार सहित अन्य जिला स्तर एवं प्रखंड स्तर के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
