Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।डीएम-एसपी ने पौधारोपण कर हरियाली लाने का दिया संदेश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, December 20, 2019

सहरसा।डीएम-एसपी ने पौधारोपण कर हरियाली लाने का दिया संदेश

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। आगामी जनवरी माह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जल जीवन हरियाली यात्रा के तहत दिवारी पहुंचने की संभावना को लेकर शुक्रवार को दिवारी में चल रहे विकास कार्यों की तैयारियों का डीएम शैलेजा शर्मा और एसपी राकेश कुमार ने जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम शैलेजा शर्मा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं एसपी राकेश कुमार ने मुख्यमंत्री के आगमन एवं कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, सभा स्थल, हैलीपैड के साथ साथ उनके कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक समस्याओं सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान डीएम व एसपी के अलावा डीडीसी राजेश कुमार ने दिवारी स्थान में किए जा रहे विकास कार्यों से संबंधित अधिकारियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक भी की। जिसमें बचे कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं जल जीवन और हरियाली के तहत चल रहे कार्यों को देख एक डीएम व एसपी नै पौधा भी लगाया। उन्होंने लोगों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में भी पौधारोपण कर जल जीवन और हरियाली के चल रहे मुहिम को सफल बनाने की बात कही। इस मौके पर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, डीपीआरओ दिलीप कुमार देव, प्रशिक्षु एडीएम सह अंचलाधिकारी कुमारी तोषी, बीडीओ रचना भारतीय, सदर थानाध्यक्ष राजमणि, सोनवर्षा कचहरी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, पीओ बिदु कुमारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद थी।