कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। बख्तियारपुर थाना के नगर महाल के चौकीदार 45 वर्षीय गोरेलाल पासवान की शुक्रवार की सुबह हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वहीं मृतक चौकीदार पुत्र ने बताया कि गुरुवार को पिताजी गैस की पर्ची कटाने एजेंसी पर गए थे इसी दौरान वह गिर गए उसके बाद हमलोगों ने उन्हें उठा कर स्थानीय एक निजी क्लीनिक पर ले गए। जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत संबंधित बीमारी के विशेषज्ञ से दिखाने की सलाह देकर रेफर कर दिया। वहीं जैसे-तैसे उसे शुक्रवार की सुबह सहरसा के एक निजी क्लीनिक भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके निधन की सूचना पर अंचलाधिकारी धर्मदेव चौधरी, थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने उसके नेहरू मोहल्ला स्थित आवास पर पहुंचकर उसके परिजनों को ढांढस बंधाया और उचित लाभ देने का आश्वासन दिया। उनके निधन पर दफादार विद्यानंद पासवान, जवाहर पासवान, विजय पासवान, किशोर पासवान, दयानंद पासवान, छत्री पासवान, प्रमोद पासवान, सुलेंद पासवान, छोटू पासवान सहित अनुमंडल क्षेत्र के सभी चौकीदारों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।