Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।बाइक सवार युवक को मारी गोली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, December 20, 2019

सहरसा।बाइक सवार युवक को मारी गोली

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनवर्षा-अतलखा मुख्य मार्ग स्थित कारू बाबा स्थान के निकट अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे इलाज हेतु ग्रामीणों के सहयोग से सोनवर्षा राज पीएचसी में लाया गया। जहाँ उसकी हालत गंभीर देख समुचित इलाज हेतु सहरसा रेफर कर दिया गया।
जानकारी अनुसार विराटपुर पंचायत के जलसीमा गांव का वार्ड नं0 03 निवासी ददन कुमार सिंह के पुत्र चिटू सिंह राठौर मोटरसाइकिल से सोनवर्षा से अपने घर जलसीमा जा रहा था। इसी दौरान कारू बाबा स्थान के निकट अज्ञात बाइक सवार ने साइड लेने के दौरान गोली चला कर जख्मी कर दिया। गोली चिटू के कंधे जा लगी। हालांकि तत्काल युवक को जख्म होने का एहसास नहीं हुआ। जब घर पहुंच उसने जैकेट खोला तब गोली गिरी और खून देख परिजनों व ग्रामीण उसे लेकर सोनवर्षा राज पीएचसी लेकर पहुंचे। जिसे समुचित इलाज हेतु सहरसा रेफर कर दिया गया। इस बाबत सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है मामले की छानबीन की जा रही है।