कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। बसनही थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के दो विभिन्न जगह पर गुरुवार की रात चोरों ने ठाकुरबाड़ी तथा सत्संग मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार चोरों द्वारा रघुनाथपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर के खिड़की में लगे जाली को तोड़कर मंदिर में स्थापित पीतल की लगभग दस किलोग्राम वजन की स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा के साथ दानपेटी को तोड़कर दान में दी गई हजारों रुपये की चोरी कर ली गई। लेकिन बजरंगबली की प्रतिमा के ज्यादा वजन होने की वजह से बगल के बांसबाड़ी में प्रतिमा को छोड़ कर चोर फरार हो गए। गांव में ही स्थित सत्संग मंदिर के दरवाजे में लगे जाफरी को तोड़कर कमरे में रखें चदरे के बक्से के ताले को तोड़कर बक्से में रखे एक एम्पलीफायर, माइक, दो स्टैंड, एक बैट्री, बल्ब की चोरी के साथ मंदिर में रखे दानपेटी को तोड़कर दान दिए गए हजारों की राशि की चोरी कर ली गई। एक साथ दो-दो मंदिरों में हुई चोरी से ग्रामीणों में दहशत है। घटना के बाबत बसनही थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद सिंह ने बताया कि मुझे इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
