कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सनद रहे कि मधेपुरा जिला क्षेत्र के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के बिसवाड़ी मुखिया के नेम प्लेट लगी स्कार्पियो से घटना को अंजाम दिया गया था। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि बिसवाड़ी मुखिया के ससुर जनेश्वर यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। गुरूवार को सबेरे मुखिया पति दिलखुश यादव के घर पर विरोधियों द्वारा गोलीबारी किए जाने की बात सामने आई है। कयास लगाया जा रहा है कि कहीं मुखिया के स्कार्पियो पर सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। उन्होंने कहा कि सूचना है कि बिसवाड़ी गोली कांड से जुड़े तीन बाइक पर सवार बदमाशों को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ पस्तपार जिरबा क्षेत्र में देखा गया था।
सहरसा। केशवपुर नहर के पास गुरुवार को स्कार्पियो सवार बदमाश द्वारा ज्योतिष कुमार की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले में पतरघट पुलिस ने एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम मधेपुरा जिला क्षेत्र के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र स्थित बिसबाड़ी निवासी अंगद कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अंगद कुमार को न्यायिक हिरासत में रविवार को भेजा गया है। ओपी अध्यक्ष ने कहा कि मृतक के पिता केशवपुर निवासी सीताराम कामत के लिखित आवेदन पर सौरबाजार थाना कांड संख्या 473/19 दर्ज किया गया था। हत्याकांड में शामिल स्कार्पियो सहित नामजद पुलिस पकड़ से दूर है।
