कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। बलवाहाट ओपी अंतर्गत पुलिस कप्तान सहरसा के निर्देशानुसार दो पहिया वाहन चालकों की जांच की गयी। बिना कागजात व हेलमेट के बाइक चलाने के को लेकर सघन वाहन चेकिग किया गया। ओपी अध्यक्ष हरेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि अपराध पर अंकुश लगाने हेतु रविवार को बलवाहाट चौक स्थित वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। दुपहिया वाहन के कागजातों की जांच की गयी। वहीं कई कागजात के बिना पकड़ाये गये वाहन चालकों से जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया। दो पहिया वाहन चेकिग की खबर फैलते ही वाहन चालक गांव के टोला, मोहल्ले, गली से निकलने के जुगत करते देखे गये। वाहन चेकिग में एसआई अनिल कुमार सिंह व अन्य पुलिस बल मौजूद थे।