कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
रिपोर्टर: श्यामलाल किशोर
मधेपुरा : नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार ,खेल मंत्रालय द्वारा शहर के समिधा ग्रुप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नेहरू युवा केंद्र मधेपुरा , भारत सरकार ,खेल मंत्रालय द्वारा शहर के समिधा ग्रुप में विषय आधारित जागरूकता कार्यक्रम, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा,एवं वित्तीय प्रबंधन के बारे में विशेष परिचर्चा किया गया। इस प्रोग्राम के संयोजक नेहरू युवा केंद्र मधेपुरा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार और आयोजक -समिधा ग्रुप क्लब मधेपुरा था। चंद्र तारा मेमोरियल हॉल समिधा ग्रुप मधेपुरा में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी, अवकाश प्राप्त बैंक अधिकारी संतोष कुमार झा, वित्तीय काउन्सिलर उमेश पंडित, नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक अजय कुमार गुप्ता, डाइट के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार मंडल ने दीप प्रज्ज्वलित किया। स्मोहिनी राज, रुचि कुमारी, आरती कुमारी, मनीषा प्रिया ने स्वागत गान के प्रस्तुति के साथ अतिथीयों का स्वागत किया।
प्रोग्राम के प्रथम सत्र में वित्तीय काउन्सिलर उमेश पंडित ने बड़े ही विस्तार से अटल पेंशन योजना , आर डी खाते आदि के बारे में बताएं ।स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड विदेश जाने हेतु लोन आदि की जानकारी युवाओं को प्रदान की। पूर्व बैंक अधिकारी संतोष कुमार झा ने कहा कि आज के समय में कोई भी काम वित्त प्रबंधन के बिना सम्भव नहीं हो सकता। बिना अकाउंट के कोई भी सरकारी योजना का लाभ नहीं पा सकते हैं ।आपको अगर एक सौ रुपया पॉकेट खर्च के लिए मिलता है तो ,बीस रुपए भी बचा कर रखें तभी आप तभी आप वित्तीय परेशानियों से बच सकते हैं ।हमेशा अपने बचत का ख्याल रखें बिना बचत कोई बड़ा काम नहीं कर सकते हैं।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र का आगाज महिला सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए किया गया।महिला सुरक्षा के बारे में पल्लवी राय, नेहा कुमारी, मधुलता, वैष्णवी, काजल, आफ़रीन ने कहा कि आज समाज में महिला खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है ,आज हम देश में देख रहे हैं महिलाएं, लड़कियां और यहां तक की एक साल की बच्ची भी सुरक्षित नहीं है। हमेशा उन्हें डर लगा रहता है । साथ ही उन्होंने कहा अगर आपके साथ कुछ गलत हो तो सबसे पहले अपने माइंड को स्ट्रांग करें फिर उसका डट कर विरोध करें, फिजिकल स्ट्रांग हमेशा बना के रखें, जूडो कराटे का प्रशिक्षण समय-समय पर ले ।अगर आपके साथ कहीं भी कुछ भी गलत हुआ तो सबसे पहले अपने घर अपने परिवार अपने मां-बाप और एवं शिक्षकों को जरूर बतावें। अगर आप नहीं बताते हैं ,तो आपके साथ यह समस्या बढ़ती चली जाएगी ।समिधा ग्रुप की छात्रा शिवानी ने नारी पर एक बेहतरीन गीत की प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि साहित्यकार भूपेंद्र ना. मधेपुरी ने कहा कि आप छोटा सपना कभी ना देखें, हमेशा बड़ा सपना देखें।क्योंकि छोटा लक्ष्य एक अपराध है। उन्होंने मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी । हमेशा किताब पे टाइम देने की बात कही। सोशल मीडिया पे टाइम वेस्ट ना करें। अपने किसी भी काम मे 100% प्रतिशत ध्यान दें ,महिलायें किसी भी मामले में पुरुष से कमज़ोर नहीं हैं। पुरुष वर्ग भी अपने ज्ञान के लिए सरस्वती, शक्ति के लिए दुर्गा, धन के लिए लक्ष्मी पर ही आसरित हैं, समाज में इन बातों को समझना होगा।
प्रोग्राम के अंतिम सत्र में साइबर एक्स्पर्ट के तौर पर समिधा ग़्रुप के सचिव संदीप शांडिल्य ने चोरी हुए मोबाइल के लिए गूगल डिवाइस मेनेजर, प्रे-प्रोजेक्ट की चर्चा की। साथ ही अपना सोशल मीडिया पासवर्ड, सोशल इंजीनेर्रिंग से सम्बंधित जानकारी भी छात्रों को प्रदान किये, साथ ही फर्जी कॉल से बचने के साथ अपना एटीएम पिन किसी को शेयर ना करें करने की सलाह दिए। उन्होंने कहा कि बैंक कभी भी फोन आपको पर्सनल जानकारी नहीं मांगती है इस कारण किसी को भी अपना एटीएम पिन नंबर शेयर ना करें। जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मधेपुरा के युवाओं के लिए आने वाले समय में साइबर सुरक्षा पर निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन करवाया जाएगा।
मंच संचालन युवा वक़्ता और साहित्यकार हर्ष वर्द्धन सिंह राठौर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अजय गुप्ता ने किया।मौके पर रिसर्च स्कॉलर सारंग तनय, रूपेश कुमार, मधेपुरा के उपस्थित जिला युवा वॉलिंटियर विपुल भारती, प्रियंका कुमारी, अभिनंदन राम, सहित अन्य प्रखंड के एनवायसी वॉलिंटियर मौजूद थे।