Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गम्भीर रूप से जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, December 21, 2019

मधेपुरा।ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गम्भीर रूप से जख्मी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

शहर के पश्चिमी बायपास रोड पर मधेपुरा कॉलेज के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हाइयर सेंटर रेफर कर दिया। बताया गया कि शहर के आदर्श नगर वार्ड आठ निवासी अजीत कुमार के पुत्र अभिषेक कुमार, सुदिष्ट यादव के पुत्र सुधांशू कुमार और सिंहेश्वर रामपट्टी वार्ड एक के राजेश कुमार के पुत्र अंकित कुमार तीनों एक बाइक से अपना घर कॉलेज चौक की ओर जा रहे थे।
ट्रक नंबर बीआर 43 ए 9066 कॉलेज चौक से सहरसा की ओर जा रहा था। बाइक इतनी तेज थी कि मधेपुरा कॉलेज के पास मोड़ पर बाइक पहले ट्रक से टकराते हुए एक घर की दीवार से टकरा गयी। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों व्यक्ति घायल हो गये। घटना स्थल के पास मौजूद ईशा असलम और अन्य लोगों ने तीनों को एक ऑटो से सदर अस्पताल पहुंचाया। अभिषेक और अंकित की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हाइयर सेंटर रेफर कर दिया। इधर सदर थाना के पुलिस ने ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया है।