कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
मधेपुरा। उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन कार्यालय मे सोमवार को अनुमंडल मुखिया संघ की बैठक जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के मुखिया ने भाग लिए। बैठक में जिले में लगातार हो रही जनप्रतिनिधियों की हत्या पर चिता जताई गई। संघ के सदस्यों ने इस बात पर भी अफसोस जताया कि सिर्फ जनप्रतिनिधि ही नहीं। बल्कि आमजनों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। हत्याओं का अंतहीन सिलसिला जारी है। हत्या जैसे जघन्य अपराध को रोकना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। मुखिया संघ ने जनप्रतिनिधियों के सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग सरकार और जिला प्रशासन की है। यह कहा कि कम से कम सभी जनप्रतिनिधियों को हथियार का लाईसेंस दिया जाए। ताकि खुद भी सुरक्षा कर सके। वहीं साथी जनप्रतिनिधियों की हत्या पर अफसोस जताया। जबकि दिवंगत जनप्रतिनिधियों की आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की। संघ के सदस्यों ने बताया कि आपराधिक घटनाओं, जनप्रतिनिधि की सुरक्षा एवं थाना में व्यापक भ्रष्टाचार जैसे सवालों को लेकर आगामी 26 दिसंबर को जिला मुख्यालय में धरणा प्रदर्शन किया जाएगा। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की निर्मम हत्या की भर्त्सना की। मुखिया के आश्रितों को सरकारी नौकरी एवं आश्रितों को दस लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की। बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष स्वदेश कुमार ने कहा कि जिस तरह की परिस्थितयां है। उसमें सभी जनप्रतिनिधियों को आत्मरक्षा के लिए लाइसेंसी शस्त्र दिये जाएं एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि उदाकिशुनगंज अनुमंडल का इलाका इन दिनों अपराधियों के निशाने पर है। इन दिनों बढ़ते अपराध से लोग खौफजदा है। उन्होंने प्रसाशन से मांग की है कि थानों को चुस्त-दुरुस्त किया जाए ताकि आम आदमी के साथ साथ जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित महसूस कर सके।बैठक को संबोधित करते हुए उदाकिशुनगंज मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अहद ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए जनप्रतिनिधियों में एकजुटता के साथ-साथ पुलिस प्रसाशन की सक्रियता की आवश्यकता है। तभी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा देने व असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखते हुए कार्रवाई की मांग की। पुरैनी मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष बबलू यादव ने कहा कि आए दिन हो रही आपराधिक वारदातों से इलाके के जनप्रतिनिधि एवं लोग सहमे हुए हैं। उन्होंने कई मामले में अबतक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिसिया विफलता बताया। बैठक में मुख्य रुप से मुखिया सुनील कुमार, मुकेश झा, सुबोध ऋषिदेव, सचिद्र यादव, छट्ठू ऋषिदेव, सचेंद्र कुमार, बीबी नूरानी, रजनीश कुमार, मनोज कुमार प्रभाकर, जगदीश प्रसाद यादव, प्रकाश चंद्र यादव, गजेंद्र राम, रतन चंद्र दास, शकील उर्फ पुन्ना, आलम मुख्तार आलम सहित अन्य मौजूद थे।