Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, December 25, 2019

सहरसा।दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के खगड़पुर निवासी एक विवाहिता को दहेज में बाइक नहीं मिलने के कारण ससुराल पक्ष के लोगों ने घर से निकाल दिया। विवाहिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
दिए आवेदन में पीड़िता रुखसाना खातून ने कहा है कि उनकी शादी मई 2015 में खड़गपुर निवासी मो. रज्जाक से हुई थी। निकाह के बाद वह अपनी ससुराल आई। जहां 15 दिन रहने के दौरान ही पति मो. रज्जाक, ससुर मो. अलीमउद्दीन, सास सैफुल खातुन, मो. आजाद द्वारा दहेज के रूप में मोटरसाइकिल की मांग की गई। कहा कि जबतक बाइक नहीं मिलेगा तबतक ससुराल में नहीं रहने देंगे। जब उसने मायके पक्ष के गरीबी का हवाला दिया तो शारीरिक व मानसिक यातना दी जाने लगी। जिसकी जानकारी मायके पक्ष के लोगों को दी गई तो वो लोग पहुंचे और समझा-बुझाकर किसी तरह मामले को ठंडा कर दिया। लेकिन कुछ दिन बाद ही दहेज के रूप में बाइक की मांग की जाने लगी। जिसके बाद बुरी तरह मारपीट कर गत दिन घर से निकाल दिया गया और जेवरात भी ले लिया गया। जबकि रज्जाक के दूसरे निकाह कराने की भी धमकी दी गई। उन्होंने आवेदन में कहा है कि लोक लज्जा के कारण जुल्म सहकर भी ससुराल में रहती रही। परंतु सभी लोग जब घर से निकाल दिया तो उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा। सोनवर्षा कचहरी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।