Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।स्कॉपियो और बाइक की टक्कर में मामा की मौत, भांजा हुआ जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, December 2, 2019

सहरसा।स्कॉपियो और बाइक की टक्कर में मामा की मौत, भांजा हुआ जख्मी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। शहर के रिफ्युजी कॉलोनी चौक के समीप रविवार की रात स्कॉपियों और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार मामा की मौत हो गई। जबकि भांजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज के लिए एक निजी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से सौरबाजार थाना क्षेत्र के कपसिया निवासी संजय कुमार सिंह (45) अपने भांजा मधेपुरा जिला के अर्राहा गांव निवासी मनीष कुमार सिंह (26) के साथ रेलवे स्टेशन पर अपने एक रिश्तेदार को जनहित एक्सप्रेस पकड़ने के लिए छोड़कर अपने बनगांव रोड स्थित आवास की ओर जा रहे थे। रिफ्युजी कॉलोनी के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक स्कॉपियो और बाइक के बीच टक्कर हो गई। जिसमें बाइक गाड़ी के नीचे आ गया। चार पहिया वाहन पर सवार सभी लोग भाग निकले। इस दौरान आ रही सदर थाना पुलिस की गश्ती गाड़ी व जिप सदस्य धीरेन्द्र यादव ने दोनों मामा-भांजा को सूर्या हॉस्पीटल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने संजय कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि भांजा मनीष कुमार सिंह की हालत गंभीर बनीं हुई है। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।