Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS:छात्र राजद द्वारा पार्वती साइंस कॉलेज में स्वक्षता अभियान चलाया गया,देखें वीडियो - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, December 2, 2019

MADHEPURA NEWS:छात्र राजद द्वारा पार्वती साइंस कॉलेज में स्वक्षता अभियान चलाया गया,देखें वीडियो

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। छात्र राष्ट्रीय जनता दल मधेपुरा इकाई द्वारा भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय लालू नगर अंतर्गत पार्वती साइंस महाविद्यालय मैं विगत कई महीनों से सफाई नहीं होने के कारण महाविद्यालय कचरा पट्टी बन गया था जिसके कारण छात्र राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष सोनू यादव के अध्यक्षता में  एक दिवसीय  सफाई अभियान चलाया गया ।
इस अवसर पर  छात्र राजद विश्वविद्यालय अध्यक्ष  ईशा असलम  ने कहा कि -
कई दिनो से महाविद्यालय प्रधानाचार्य से लेकर विश्वविद्यालय  प्रशासन तक को महाविद्यालय की  दयनीय स्थिति से  अवगत करवाएं  ,महाविद्यालय मै छात्र-छात्राएं आते हैं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए लेकिन महाविद्यालय की हालत इतना दैनिय है कि छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा की वजाय उच्च स्तरीय बीमारी से जूझना पड़ता है लेकिन महाविद्यालय को इन सारी हालातों से कोई लेना देना नहीं लगा।
मौके पर उपस्थित छात्र राजद जिला प्रधान महासचिव जापान यादव ने कहा कि महा विद्यालय प्रधानाचार्य पार्वती साइंस कॉलेज का हालत दयनीय कर दिए हैं लाखों रुपया सैलरी लेते हैं और अपने परिवार की देखरेख में अपना समय बिता देते हैं क्योंकि विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं का जिंदगी से उन्हें कुछ लेना देना नहीं है।
मौके पर सेंट्रल काउंसिल मेंबर माधव कुमार ने कहां छात्र छात्राओं को जहां भी समस्या होगा वहां पर छात्र राष्ट्रीय जनता दल हमेशा आगे बढ़ कर खड़ा रहेंगे जहां समस्या है वहां छात्र राष्ट्रीय जनता दल है।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष आशीष आदर्श ,काउंसिल मेंबर निधि कुमारी, छात्र राष्ट्रीय जनता दल के छात्र नेत्री किमी कुमारी, संजीत कुमार ,अरुण कुमार ने कहा कि आज हम सभी छात्र राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने पूरे महाविद्यालय को सफाई कर महाविद्यालय प्रशासन को कुंभ रूपी निंद्रा में सोए से जगाने का काम कर रहे हैं ,और विश्वविद्यालय प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि जल्द से जल्द महाविद्यालय में स्वीपर देने का काम करें। इस मौके पर उपस्थित छात्र राष्ट्रीय जनता दल के अक्षय कुमार ,रमेश कुमार ,इंगलेश कुमार ,राहुल कुमार, गुंजन कुमार, दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।