Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।सीएसपी संचालक से एक लाख रुपये की हुई लूट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, December 20, 2019

मधेपुरा।सीएसपी संचालक से एक लाख रुपये की हुई लूट

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सिंहेश्वर-पीपरा रोड में सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बुढ़ावे पुल के पास गुरुवार दिनदहाड़े बाइक सवार हथियाबंद अपराधियों ने सीएसपी संचालक से एक लाख रुपये लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी पीपरा की ओर भाग निकला। सभी अपराधी चेहरे पर नकाब लगा रखा था। बुढ़ावे निवासी एसबीआई सीएसपी संचालक इंद्र भूषण कुमार ने बताया कि लगभग तीन बजे दिन में सिंहेश्वर एसबीआई से रुपये निकाल कर अपने घर के समीप सीएसपी जा रहे थे।
रास्ते में बुढ़ावे पुल से आगे एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश लोगों ने ओवरटेक कर बाइक रोकने का इशारा किया। बाइक रोकते ही हथियार सटाकर डिक्की में रखे बैग से एक लाख रुपए और कागजात लूट कर पिपरा की ओर भाग निकला। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। अगल-बगल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला लाया जा रहा है।