कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
रुपौली में दिन दहाड़े पुलिस को चुनौती देते हुए अपराधियो ने एक जन वितरण प्रणाली के डीलर की गीली मारकर हत्या कर दी।मृतक लक्ष्मीनिया पंचायत का डीलर कैलाश जायसवाल था, जो पॉश मशीन का ट्रैनिंग लेकर वापस आने घर आ रहा था।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक डीलर पॉश मशीन का ट्रेनिंग लेकर प्रखंड मुख्यालय से लौट रहा था। जिसकी खबर अपराधियो को पूर्व से थी। वापसी के क्रम में घात लगाए 3 अपराधियों ने डोभा पुल के समीप डीलर के आते ही गोली बरसाना शुरू कर दिया। गोली लगते ही डीलर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
इधर गोली की आवाज सुनकर खेत मे काम कर रहे लोगो ने अपराधियो को ललकारा और पीछा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद अपराधियो ने ग्रामीणों पर भी तबरतोड़ गोली चलाना शुरू कर दिया। जिससे एक 21 वर्षीय युवक भी गोली लगने से गिर पड़ा। जिसके बाद ग्रामीण और उग्र हो गए और एक अपराधी को पकड़ कर जबरदस्त पिटाई कर दी। जबकि 2 अपराधी भागने में सफल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रुपौली और मोहनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और घायल अपराधी को अपने कब्जे में ले लिया। अपराधी ने अपने भागे दोनों साथी का नाम भी बताया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
