Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।बदमाशों ने युवक को मारी गोली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, December 20, 2019

मधेपुरा।बदमाशों ने युवक को मारी गोली

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

थाना क्षेत्र के शिव बजरंग चौक बनचोलहा में मंडी ठेकेदार और मजदूरों के बीच हुए विवाद में बीच बचाव करने पंहुचे एक ग्रामीण को मजदूर के साथ आए बदमाशों नेे गोली मार दी। गोली लगने से घायल विजय शर्मा नामक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया गया कि गोली उसके जांघ में लगी है।ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी हालत में विजय शर्मा को सहरसा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने हवा में कई चक्र गोलियां चलायी और महुआ की ओर बाइक से निकल गए।
बताया गया कि मंतोष शर्मा मंडी में काम करने के लिए मजदूरों को दूसरे प्रदेश ले जाने का काम करता था। अर्राहा महुआ के बद्री सादा और फूलो यादव का कुछ रुपए बकाया रह गया था। रुपये की लेनदेन को लेकर गुरुवार को बद्री सादा और फूलो यादव दो बदमाशों के साथ मंडी ठेकेदार मंतोष शर्मा के पास आया और रुपये के सवाल पर उसके साथ मारपीट करते हुए बाइक पर बैठाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पान दुकान पर खड़े ग्रामीण विजय शर्मा बीच-बचाव करने लगे। इसी क्रम में अपराधियों ने गोली चला दी।
गोली विजय शर्मा के जांघ में लगी। घटना की सूचना मिलते ही घैलाढ़ पुलिस स्थल पर पंहुच कर लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने घटना स्थल से दो खोखा बरामद किया। थानाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद ने बताया कि जख्मी के फर्द बयान पर फूलो यादव और बद्री सादा सहित दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। घटना में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।