कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। सड़क पर वाहन लगाना महंगा पड़ सकता है। इसीलिए वाहन चालक सचेत हो जाएं। सोमवार को शहर के धर्मशाला रोड में सड़क पर कार लगाने पर कार मालिक से 2500 रूपये जुर्माना वसूल किया गया। मिली जानकारी अनुसार शहर के धर्मशाला रोड में एक घंटे से जाम लगा हुआ था। जाम हटाने में ट्रैफिक पुलिस जगह-जगह मुस्तैद थे। सड़क पर लगी कार की वजह से वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही थी।
इसी बीच ट्रैफिक इंचार्ज नागेन्द्र राम भी सूचना पर पहुंचे और सडक पर लगी लाल रंग की कार के ड्राइवर की तलाश की तो ड्राइवर गायब मिला। आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्र से इसकी घोषणा की गयी। इसके बाद भी लाल कार के ड्राइवर का पता नहीं चला। करीब दो घंटे बाद कार मालिक व ड्राइवर गाड़ी तक पहुंचे। इसके बाद ट्रैफिक इंचार्ज नागेन्द्र राम ने सड़क पर वाहन लगाने पर कार मालिक से 2500 रूपये जुर्माना वसूल किया। ट्रैफिक इंचार्ज नागेन्द्र राम ने कहा कि इस वाहन के कारण रोड में घंटों जाम लगा रहा। एक तो सड़क पर वाहनों की आवाजाही मुख्य बाजार होने के कारण हर हमेशा होते रहती है। इसमें सड़क पर वाहन लगा देने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने लोगों से भी सड़क पर वाहन न लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर मार्केटिग करनी हो तो एक तो मुख्य बाजार में आने से पहले विशेषकर चार पहिया वाहन को लोग पार्किंग स्थल पर लगाएं या मुख्य सड़क को छोड़कर वाहन लगाएं। जिससे न जाम की समस्या उत्पन्न हो और न ही किसी प्रकार की परेशानी लोगों को हो सके।
