Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:बकुनियां -किरतपुर सड़क जर्जर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, November 14, 2019

सहरसा:बकुनियां -किरतपुर सड़क जर्जर

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
रितेश हन्नी*

सहरसा :- बकुनियां से किरतपुर जाने वाली डिस्ट्रिक्ट बोर्ड सड़क कोसी नदी के तेज धारा व गुणवत्ता के विपरीत कार्य के कारण जर्जर हो गया। तटबंध के अंदर कई गांव को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क जर्जर होने से आमजनों को असुविधा हो रही है। हाटी मुरली देव का झरबा गांव के लोग नौला डरहार होते हुए सहरसा दरभंगा को जोड़नेवाली सड़क से जुड़ती है। बकुनियां रामबाबू चौक से परतहा की ओर जाने वाली सड़क लगभग डेढ़ किलोमीटर तक जर्जर है। तीन-चार वर्ष पूर्व मनरेगा योजना से सड़क का निर्माण करवाया गया था। इसमें गुणवत्ता के विपरीत काम किया गया ग्रामीणों का कहना है कि पीसीसी सड़क कोसी के तेज धारा को सह नहीं सका।
 सहरसा, रिपोर्टर