Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:बाल दिवस के अवसर पर दो दिवसीय संस्कृति प्रोग्राम का आयोजन किया जायेगा। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, November 14, 2019

मधेपुरा:बाल दिवस के अवसर पर दो दिवसीय संस्कृति प्रोग्राम का आयोजन किया जायेगा।

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
राजेश कुमार पप्पू।

 बाल दिवस के अवसर पर घैलाढ प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय पथराहा के प्रांगण में बजरंग नाट्य कला परिषद पथराहा के सदस्यों का एक बैठक युवा लोजद अध्यक्ष राजनंदन यादव के अध्यक्षता में किया गया।जिसमें दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम दिनांक 16-11-2019एवं 17-11-2019 को सम्पन्न करने हेतु आवश्यक विचार विमर्श किया गया।लोकतांत्रिक युवा जनता दल के अध्यक्ष राजनंदन यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रथम दिन कबीर लीला एवं दूसरे दिन राखी की सौगन्ध नाटक का मंचन किया जायेगा।जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री प्रो चन्द्रशेखर जी करेंगे।उक्त बैठक में श्याम प्रसाद यादव दयानंद कुमार ओमप्रकाश कुमार हरिश्चंद्र यादव चंदन कुमार रोहित निर्भय कुन्दन अंगद मदन मंज़य विकास राजो यादव बैजनाथ शिवशंकर मुन्ना आदि उपस्थित थे।