कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
रितेश हन्नी।
सहरसा :- आम लोगों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अगवानपुर मे संचालित उपस्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से इलाज नहीं हो रहा है। बदहाल स्थिति मे पड़े उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन अब खंडहर में तब्दील होने लगा है। हालांकि विभागीय अधिकारी द्वारा इस केंद्र में एक एएनएम मुन्नी देवी के पदस्थापित होने का दावा किया जा रहा है। मगर भवन की स्थिति एवं स्थानीय लोगों के अनुसार यहां वर्षो से चिकित्सकीय कार्य ठप बताया जा रहा है।
*केंद्र संचालन को लेकर हो चुका है आंदोलन*
उप स्वास्थ्य केंद्र अगवानपुर को नियमित संचालित करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा पूर्व में भी कई बार आंदोलन किया जा चुका है। ग्रामीणों के आंदोलन के बाद जिला चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शिविर आयोजित कर रोगियों की जांच व दवा वितरण कर नियमित संचालन होने का भरोसा अधिकारियों ने ग्रामीणों को दिया था। मगर शिविर हटते ही पूर्व की तरह चिकित्सकीय व्यवस्था पूर्णतया ठप हो गई। ग्रामीण रामू यादव, दिनेश ठाकुर एवं भीम भारती आदि ने बताया कि अधिकारी के आश्वासन बाद भी चिकित्सीय सुविधा बहाल नहीं रहना दुखद है। ग्रामीणों ने शीघ्र नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्र संचालन नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उपस्वास्थ्य केन्द्र अगवानपुर मे एक एएनएम मुन्नी देवी पदस्थापित है। जो नियमित केन्द्र संचालित करती हैं। जर्जर भवन कि मरम्मत करवाने हेतु प्रयास जारी है।

![]() |
| सहरसा, रिपोर्टर |