Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा : मिथिलांचल के प्रसिद्ध पर्व सामा-चकेवा उत्साह पूर्ण मनाया गया। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, November 12, 2019

मधेपुरा : मिथिलांचल के प्रसिद्ध पर्व सामा-चकेवा उत्साह पूर्ण मनाया गया।

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
@रूपेश कुमार

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर 11 नवंबर  यानी सोमवार की रात मे नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 से सामा चकेवा विदाई करने को लेकर  बैंड पार्टी  के साथ - साथ लोकगीत गाते हुए मोहल्ले  के विभिन्न चौक चौराहे से गुजरते हुए साहुगढ़ पुल पर भाषोण की। बता दूं कि मिथिलांचल के प्रसिद्ध पर्व सामा-चकेवा उत्साह पूर्ण व मैथिली परंपरा के अनुरूप मनाया गया। उत्साह पूर्ण माहौल के बीच महिलाओं ने विधी-विधान पूर्वक भाई-बहन के अटूट प्रेम के रूप में प्रसिद्ध सामा-चकेवा पर्व मनाया। इस दौरान महिलाओं ने डाला दौड़ा में सामा चकेवा लेकर अपने - अपने आंगन-दरवाजे पर मिट्टी से बने सामा चकेवा आदि सहित विभिन्न पक्षियों एवं जीव जंतुओं के बनाए गए प्रतिमा का विधि-विधान पूर्वक पूजा व सामा चकेवा पर आधारित लोक मैथिली गीत गाकर भाई बहन के पवित्र रिश्ते को प्रगाढ़ बनाया। वहीं बच्चों ने चुगला का आकर्षित प्रतिमा बनाके फिर चुगला के मुंह में आग लगाकर चुगलखोरी पर लगाम लगाने के संदेश दिए। इस दौरान सामा चकेवा के पारंपरिक गीत साम चकेवा के प्रसिद्ध गीत
 समा चकेवा खेलब गे बहिना भैया आदि प्रसिद्ध लोकगीत गाते हुए महिलाओं ने प्रेम व श्रद्धा का पर्व सामा चकेवा मनाई। वहीं सैकड़ों दर्शकों सामा चकेवा  देखें और  मैथिली गीतों सुनने से झूम उठे।
इस मौके पर प्रदीप कुमार, रूपेश कुमार ,आशीष राम, अशोक मुखिया ,मन्नू कुमार, राहुल कुमार, भूटो  कुमार, अभिलाषा कुमारी, पूजा, बबली , अनीता देवी राधा देवी, प्रशांत ,प्रतीक , मनीष कुमार सहित अन्य  मौजूद थे।