Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया:महिला के बीच हुए विवाद में युवक को पहले लाठी-डंडे से जमकर पीटा, फिर काट दिया जीभ - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, November 12, 2019

खगड़िया:महिला के बीच हुए विवाद में युवक को पहले लाठी-डंडे से जमकर पीटा, फिर काट दिया जीभ

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
खगड़िया : बिहार के खगड़िया में गोगरी थाना क्षेत्र के मुश्कीपुर रोड नंबर 14 के गोढ़ी टोला में सोमवार की सुबह युवक के साथ मारपीट कर जीभ काटने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि सुबह करीब पांच बजे महिला के बीच हुए विवाद में गैनू मंडल नामक युवक को आधे दर्जन से अधिक लोगों के द्वारा लाठी-डंडे से जमकर मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया गया. इतना ही नहीं घायल मंडल का जीभ भी काट लिया गया.

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की सहायता से घायल युवक गैनु मंडल को रेफरल अस्पताल गोगरी लाया गया. जहां घायल का इलाज चिकित्सक के द्वारा किया गया. घटना के बारे में घायल गैनू मंडल ने गोगरी थाना में लिखित आवेदन देकर सावित्री देवी, सुनैना देवी, गौतम कुमार, छोटू कुमार, तेतरी देवी, और प्रियंका देवी पर मारपीट का आरोप लगाया है. घटना के बारे में गोगरी के प्रभारी थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय ने बताया कि लिखित आवेदन देकर मारपीट की शिकायत की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.।