Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:छात्र जाप हमेशा छात्रों के हित में काम करती हैं। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, November 12, 2019

मधेपुरा:छात्र जाप हमेशा छात्रों के हित में काम करती हैं।

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
मधेपुरा।
 जन अधिकार पार्टी मधेपुरा पार्टी कार्यालय में छात्र प्रदेश अध्यक्ष गौतम आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और उन्होंने ने कहा कि आज जे०एन०यू० में केंद्र सरकार के इशारे पर प्रतिदिन कुछ न कुछ कराया जा रहा है जिससे एल ऐसे विश्विद्यालय जिन्होंने देश को नोबेल पुरस्कार तक दिलाया है आज उसकी अस्मिता के साथ केन्द्र सरकार के द्वारा खेलवाड़ किया जा रहा है जिसकी जन अधिकार छात्र परिषद घोर निंदा करती है ओर विश्विद्यालय को बचाने के लिए बिहार से लेकर दिल्ली तक हमलोग लड़ाई लड़ने को तैयार हो चुके हैं और सड़क से लेकर सदन तक चाहे जेल जाना हो जान गवाने परे हमलोग विश्विद्यालय के अस्मिता को बचाने के लिए तैयार हैं।
एक सवाल के जबाब में उन्होंने ने कहा कि अभी हमलोग भूपेंद्र नारायण मंडल विश्विद्यालय में आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर पटना से प्रदेश कमिटी के एक नेतृत्व लगातार तीनों जिला के सभी महाविद्यालय में जाकर तैयारी की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और जन अधिकार छात्र परिषद लगातर छात्रों की हित की बात और लड़ाई लड़ते आ रही है अपने स्थापना काल से ही इसी का परिणाम है कि इतने कम समय मे हमने छात्रों के बीच उनके मुद्दों लेकर सबसे भरोसो को उम्मीद बनकर उभरे हैं भूपेंद्र नारायण मंडल विश्विद्यालय के छात्र संघ चुनाव में हम हर एक सीट पर एक तेज -तर्रार ओर संघर्षशील छात्र को उम्मीदवार बनाएंगे और फतह हाशिल करेंगे।
मोके पर :-छात्र प्रदेश  उपाध्यक्ष ई० हिमांशु शेखर ,छात्र संघ विश्विद्यालय अध्यक्ष सह जाप छात्र नेता कुमार गौतम, जाप विश्विद्यालय अध्यक्ष अमन कुमार रीतेश, जिला अध्यक्ष रौशन कुमार बिट्टू, छात्र जिला प्रधान महासचिव सह मीडिया प्रभारी ई० मुरारी कुमार व छात्र परिषद के वरिष्ट पदाधिकारी मौजूद थे।।।