Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णिया: भांजी की शादी में शिक्षक ने बांटा हेलमेट, कार्ड पर छपवाया यातायात के नियम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, November 30, 2019

पूर्णिया: भांजी की शादी में शिक्षक ने बांटा हेलमेट, कार्ड पर छपवाया यातायात के नियम

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

पूर्णिया: शादियों में लोगों की ओर से आतिशबाजी और मेहमान नवाजी में लाखों रुपये उड़ाते हुए आपने देखा तो होगा. लेकिन जिले के भहसारा गांव में शादी में अनोखी पहल देखने को मिली है. जहां गौतम अपनी और अपनी भांजी की शादी में यातायात को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं. वहीं इसके लिए उन्होंने शादी में आये बरातियों को हेलमेट तक गिफ्ट किया है. इसके अलावा गौतम ने शादी के कार्ड पर यातायात नियमों को भी लिखवाया है.

गौतम की भांजी

शादी में बांटा बरातियों को हेलमेट
सरकार की ओर से चलाई जा रही जागरूकता नीति आज के युवा पीढ़ी को काफी भा रहा है. यातायात जागरुकता नियम को देखते हुए जिले के बी कोठी के भहसारा गांव निवासी गौतम पेशे से एक शिक्षक हैं. गौतम ने अपनी और अपनी भांजी के शादी में सड़क यातायात नियमों को लेकर भांजी के बारात में आये बरातियों को हेलमेट दे जागरूक किया है. वहीं लोगों से अपील की है की लोग यातयात नियम का पालन कर अपनी ज़िन्दगी को सुरक्षित करें.
दूल्हा गौतम कुमार

सरकार के जागरुकता अभियान में एक सहयोग
गौतम के भाई प्रवीण ने कहा कि मेरा भाई एक अच्छी पहल कर रहा है. ये सच में सराहनीय बात है. उन्होंने कहा कि हमारा पूरा परिवार खुश है और उनका सहयोग कर रहा है. गौतम का कहना है कि अभी भी हमारे देश के कुछ गांव के लोग अपनी बेटी को शिक्षा ना देकर घर का बोझ समझते हैं. जबकि सरकार लड़कियों और महिलाओं के लिए कई ऐसी योजना चलाती है जिससे लड़की शिक्षा के साथ साथ अपने पैरों पर खड़ी भी हो सकती है. उन्होंने कहा समाज को भी सुरक्षित हम खुद ही कर सकते हैं. इस यातायात जागरुकता के तहत ही मैंने इसको अपना लिया है. गौत्तम के इस पहल को देखते हुए लोगों को जागरूक हो आगे बढ़ना चाहिए. जिससे आने वाली पीढ़ी जागरूक हो सके.
शिक्षक ने अपनी और भांजी के शादी में बांटा हेल्मेट