Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।दिन-दहाड़े मुखिया की बाइक लेकर भाग रहा चोर को लोगो ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, November 30, 2019

मधेपुरा।दिन-दहाड़े मुखिया की बाइक लेकर भाग रहा चोर को लोगो ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। कुमारखंड थाना के रहटा चौक से दिन-दहाड़े मुखिया की बाइक लेकर भाग रहा चोर को लोगो ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रहटा के मुखिया ओम कुमार की बाइक लेकर लक्ष्मण पासवान रहटा चौक पर आए और एसएच-91 मीरगंज-जदिया के किनारे खड़ी कर सामन खरीदने लगे। इसी दौरान एक युवक बाइक को स्टार्ट कर मीरगंज की ओर भागने लगा। लक्ष्मण ने नजर बाइक लेकर भाग रहे युवक पर नजर पड़ी। उसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ दुरी पर युवक को लोगों ने पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक ने अपना नाम दिलराज कुमार पिता सुभाष साह साकिन रहिका टोला वार्ड संख्या आठ थाना मुरलीगंज बताया। इस दौरान उन्होंने बताया कि इससे पहले कुमारखंड थाना से बाइक की चोरी किया था। कुछ दिन पहले ही जेल से लौटा है। इस संबंध में लक्ष्मण पासवान ने प्राथमिकी दर्ज कराकर चोर को पुलिस के हवाले कर दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक चन्द्र दास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया है।