Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया/बेलदौर:प्रखंड प्रमुख ने विद्यालय और निर्माणाधीन बिजली ग्रिड का अचौंक निरीक्षण किया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, November 30, 2019

खगड़िया/बेलदौर:प्रखंड प्रमुख ने विद्यालय और निर्माणाधीन बिजली ग्रिड का अचौंक निरीक्षण किया

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
बेलदौर खगड़िया।
रतुल कुमार सोनी की रिपोर्ट

प्रखंड प्रमुख विकाश कुमार पासवान ने आज सकरोहर पंचायत के कई विद्यालयों में जिसमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय सकरोहर, प्राथमिक विद्यालय कुरहावासा, प्राथमिक विद्यालय सकरोहर सत्संग टोला सकरोहर, का औचक निरीक्षण किए सभी विद्यालय में सबसे अच्छा व सुंदर व्यवस्था उत्क्रमित उच्च विद्यालय  सकरोहर का था ! जिसमें विद्यालय परिसर की साफ-सफाई बहुत ही अच्छी तरीके से की गई थी! मीनू के अनुसार एम डी एम बन रहा था ! बच्चों के उपस्थिति एवं उपस्थिति पंजी से भी मिलान करने पर बिल्कुल सही पाया गया! सभी वर्ग कक्ष में शिक्षक पढ़ा रहे थे ! शिक्षकों के कार्यालय की व्यवस्था भी अच्छा लगा! सबसे बड़ी समस्या इस विद्यालय में बन रहे नया भवन की स्थिति बहुत ही दयनीय है कई वर्ष बीत जाने के बावजूद भी किसी भी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि ने इस पर पहल नहीं किया है! भवन बिल्कुल अधूरा है काम करने वाले ठेकेदार भी फरार हैं! अतः इस कार्य को पूर्ण करवाने की मांग सभी अधिकारियों से प्रखंड प्रमुख ने किया है, प्रखंड प्रमुख ने तत्काल इस पर ध्यान देने की योजना बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों से मांग किया है! ताकि बच्चे के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके ! अन्यथा इस मुद्दे पर आंदोलन भी किया जा सकता है! और भी जो विद्यालय का निरीक्षण किए उसमें संतोषजनक व्यवस्था पाई गई! तारीफ भी की गई पंचायत के विद्यालय का व्यवस्था दूसरे पंचायत के अपेक्षा बहुत ही अच्छी है! सभी शिक्षकों को एवं विद्यार्थियों से प्रखंड प्रमुख ने मिलकर अच्छी-अच्छी बातों का सलाह देकर विद्यालय से निकले एवं बच्चों को अपने अक्षर पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने के लिए सभी बच्चों को कहा गया! एवं शिक्षकों को भी बोला गया कि आप बच्चे को होमवर्क अवश्य दें और उसका प्रतिदिन निरीक्षण करें एवं इस को पालन करने का निश्चित कोशिश करें!

खगड़िया: प्रखंड प्रमुख विकाश कुमार पासवान ने सकरोहर पंचायत के अंतर्गत नवनिर्मित 33/11 के० भी० विद्युत शक्ति उपकेंद्र सकरोहर , विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बेलदौर खगड़िया, योजना का नाम दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना से निर्माणाधीन बिजली ग्रिड का औचक निरीक्षण किया ! जिसमें 33/11 के० भी० का लाईन ग्रिड में आ चुका है! जबकि इस ग्रिड से चार फीडर को लाईन देना है! जिसमें कर्मियों के द्वारा बताया गया कि 20 दिसंबर से सभी फीडर को चालू कर दिया जाएगा! अभी ग्रिड में कुछ काम चल रहा है, जिसमें नाला निर्माण का कार्य चल रहा है, प्रखंड प्रमुख ने सभी निर्माधीन  नाला को गुणवत्तापूर्ण बनाने का निर्देश देते हुए जल्द से जल्द ग्रिड को चालू कर सभी फीडर को लाइन देने का निर्देश दिया जिससे कि प्रखंड में सभी उपभोक्ताओं को अच्छी तरह से बिजली मिल सके ,उपभोक्ताओं का परेशानी दूर हो सके, तथा सभी कर्मियों को उपभोक्ताओं से सामंजस्य बनाकर अच्छी तरह से ड्यूटी करने का निर्देश दिया!