कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
गणेशपुर पंचायत के तिरासी गांव में बकरी चराने गए दो बच्चे पैर फिसलने के कारण पोखर में गिर पड़े। पानी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी जबकि एक बच्चे को बचा लिया गया। बताया गया कि आशिक चौधरी (8) और रिश्ते का ममेरा भाई मनजीत कुमार (7) बुधवार कीसुबह घर से निकला।
गांव के निकट चमरैहिया पोखर महार पर खेलने के दौरान पैर फिसलने से आशिक पोखर में गिर गया। आशिक को डूबते देख मंजीत उसे बचाने के लिए पोखर में कूद गया। पोखर में डूब रहे दोनों बालक को ग्रामीणों ने बाहर निकाल पुरैनी स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचा। डाक्टरों ने आशिक को मृतक घोषित कर दिया। इलाज के बाद मंजीत की हालत में सुधार आया।
