Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:पिकअप वैन ने एमआर को मारी ठोकर, मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, November 14, 2019

सहरसा:पिकअप वैन ने एमआर को मारी ठोकर, मौत

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के सहरसा-मधेपुरा एनएच 107 स्थित पटुआहा के निकट सड़क दुर्घटना में एक मेडिकल रिप्रजेंटेटिव की दर्दनाक मौत बुधवार की संध्या हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार लुपीन कंपनी में पूर्णिया में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव के रूप में कार्यरत झारखंड निवासी 26 वर्षीय बबलू कुमार राणा अपने कार्य क्षेत्र के अंतर्गत पूर्णिया से सहरसा आ रहे थे. 
 
पटुआहा के निकट पिकअप वैन द्वारा जोरदार टक्कर मार दिया गया. जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव को कब्जे में लेकर सदर थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है एवं परिजनों को जानकारी दी जा रही है. 
 
मालूम हो कि मृतक झारखंड राज्य के बलवाडीह कोडरमा जिला का रहने वाला था. जो पूर्णिया में रह कर काम करता था. काम के सिलसिले में बुधवार की शाम सहरसा आ रहा था. सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंच सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने मामले की छानबीन शुरू की व पिकअप वैन को अपने कब्जे में ले लिया.