कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
अक्की।
अब सेविकाओं को कागज व रजिस्टर पर रिपोर्ट बनाने से मुक्ति मिल जाएगी। इसके लिए विभाग राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत सभी सेविकाओं को मोबाइल फोन उपलब्ध करवा रहा है।
मोबाइल फोन के जरिये पोषाहार सहित आंगनबाड़ी से संबंधित सभी तरह की योजना की रिपोर्ट मोबाइल पर ही लिखकर भेजनी होगी। इस फोन का नाम आईसीडीएस कैश फोन है। इस फोन में पटना से आये दर्जनों कर्मचारी आईसीडीएस कार्यालय में सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करते रहे।
इसके अलावा पर्यवेक्षिकों को टैबलेट में आईसीडीएस एप्लीकेशन कॉन्फिगरेशन किया जा रहा है। बुधवार को विकास भवन के संचालित आईसीडीएस कार्यालय में दर्जनों कर्मी व डाटा ऑपरेटर मोबाइल को इंस्टॉल करने में जुटे रहे।
इसके बाद मोबाइल के जानकार सेविकाओं को चयनित कर मास्टर टे्रनिंग दी जाएगी। फिर सभी सेविकाओं को मोबाइल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले के 2090 सेविकाओं के लिए विभाग ने भेजा मोबाइल फोन : जिले में कुल 2090 सेविकाओं के लिए विभाग द्वारा पेनासोनिक मोबाइल फोन भेजा गया है। सभी मोबाइल फोन में सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया जा रहा है। इसके बाद सभी सेविकाओं को प्रशिक्षण देकर फोन दिया जाएगा।
आज से पर्यवेक्षिका व सेविका को दिया जाएगा प्रशिक्षण : पोषण अभियान अंतर्गत आईसीडीएस कैश के क्रियान्वयन के लिए महिला पर्यवेक्षिका व चयनित सेविकाओं को 14 से 16 नवंबर तक तीन दिवसीय आवासीय मास्टर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मास्टर प्रशिक्षक तैयार कर सभी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जानकारी अनुसार कहरा ग्रामीण, कहरा सदर, नवहट्टा, पतरघट एव सलखुआ को मत्स्यगंधा कोसी होटल में हॉल दो में 17 पर्यवेक्षिका व 19 चयनित सेविका को मास्टर प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं सत्तरकटैया, सौरबाजार, बनमा ईटहरी, सिमरी बख्तियारपुर व सोनवर्षा प्रखंड के 26 पर्यवेक्षिका व 24 मोबाइल के जानकारी चयनित सेविकाओं को कोसी होटल के हॉल एक में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण को लेकर पर्यवेक्षिका व मोबाइल के जानकार सेविका को चयन कर लिया गया है
