Kosi Live-कोशी लाइव आरा/बिहार : मिट्टी भरने के विवाद में चली गोली, एक युवक घायल, अस्पताल में चल रहा है इलाज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, November 14, 2019

आरा/बिहार : मिट्टी भरने के विवाद में चली गोली, एक युवक घायल, अस्पताल में चल रहा है इलाज

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सोनू शर्मा की रिपोर्ट

आरा : भोजपुर जिला के गड़हनी थाना क्षेत्र के रतनाढ़ गांव में बुधवार की शाम फायरिंग में एक ग्रामीण घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए आरा में भर्ती कराया गया हैं। घटना के मूल में मिट्टी भरने को लेकर उपजे विवाद की बात सामने आ रही है। इसे लेकर काफी देर अफराफरी मची रही। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायल भिखारी यादव (30 वर्ष) रतनाढ़ गांव निवासी जगमोहन सिंह का पुत्र जाता हैं।

जानकारी के अनुसार रतनाढ़ गांव में मिट्टी भरने के सवाल को लेकर दो गुटों में पहले से वाद-विवाद चला आ रहा था। इस दौरान बुधवार की शाम विवाद ने तूल पकड़ लिया। जिसके बाद दो गुटों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान हथियार बंद तत्वों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक राहगीर भिखारी यादव को गोली जा लगी। अचानक फायरिंग होने से सनसनी मच गई। बाद में घायल को इलाज के लिए गड़हनी आरा रेफर कर दिया गया।

इस दौरान एएसपी अम्बरीष राहुल के आदेश पर गड़हनी थाना पुलिस भी रतनाढ़ गांव पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में ग्रामीणों से भी पूछताछ की। लेकिन, कोई क्लू नहीं मिल सका। देर रात तक इसे लेकर खलबली मची रही। पुलिस के अनुसार भिखारी यादव को गोली लगने की बात सामने आ  रही हैं ।