Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:पान दुकान में चोरी में असफल बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, October 10, 2019

सहरसा:पान दुकान में चोरी में असफल बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
विकास तांती।
सहरसा। ओपी क्षेत्र के पहलाम चौक पर एक पान दुकान में चोरी में असफल बदमाशों ने दुकानदार को गोली मार फरार हो गए। जख्मी दुकानदार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
घटना को लेकर बताया जाता है कि मंगलवार को मध्य रात्रि एक बगैर नंबर की मोटरसाइकिल पर तीन अज्ञात बदमाशों ने पहलाम चौक स्थित राजेश पान दुकान में चोरी के इराद से पहुंचे। जैसे ही बदमाशों ने दुकान में लगे बल्ब को खोलकर दुकान का ताला तोड़ना शुरू किया। खट-खट की आवाज सुन दुकान में सोए 30 वर्षीय सिटू कुमार की नींद खुल गई। दुकानदार द्वारा आवाज लगाने पर गुस्साए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिग करनी शुरू कर दी। जिसमें एक गोली सिटू कुमार के हाथ में लग गई। जिससे वह घायल होकर गिर गया। जख्मी दुकानदार को स्थानीय लोगों द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल लगाया गया। जहां से बेहतर इलाज हेतु सदर सहरसा भेज दिया गया। इधर घायल के भाई राजेश कुमार ने ओपी में लिखित आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई है।