Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:दो युवक देसी पिस्तौल व गोली के साथ हुआ गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, October 10, 2019

सहरसा:दो युवक देसी पिस्तौल व गोली के साथ हुआ गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सहरसा। सदर थाना पुलिस ने शहर के गांधी पथ तीन मुहानी के समीप से दो युवक को देसी पिस्तौल व गोली के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि विशेष छापेमारी के लिए निकली पुलिस टीम ने एक बाइक पर दो युवक को तेजी से दहलान चौक की ओर जाते देखकर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवक को रोकने की कोशिश की लेकिन वे भागने लगे और खदेड़कर पकड़ लिया गया। पकड़ाए युवक सलखुआ थाना क्षेत्र के हरिपुर वार्ड नंबर 13 निवासी मनीष कुमार एवं सलखुआ निवासी प्रिस कुमार की जब तलाशी ली गई तो मनीष के पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल व एक गोली बरामद हुई। प्रिस के पास से एक मोबाइल की बरामदगी हुई। बाइक के संबंध में पकड़ाए युवकों द्वारा बताया कि दोस्त से मेला देखने के लिए मांगकर लाए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में दोनों युवक के खिलाफ आ‌र्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।