Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:आपसी विवाद में चली गोली, एक घायल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, October 10, 2019

सहरसा:आपसी विवाद में चली गोली, एक घायल

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
विकास तांती।
सहारसा। विजयादशमी की रात थाना क्षेत्र के महपुरा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान गोली चलने से महपुरा निवासी प्रभु यादव का पुत्र छोटू कुमार जख्मी हो गया। जख्मी को प्राथमिक उपचार के लिए महिषी पीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार संत बाबा खिरहरि स्थान में विजयादशमी को लेकर आयोजित मेला में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष द्वारा चलाई गई गोली दूसरे पक्ष के छोटू कुमार यादव के जांघ में जा लगी। जबकि लाठी लगने से शीतलदेव यादव बुरी तरह जख्मी हो गये।थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा कि घायल के तरफ आवेदन प्राप्त होने पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।