Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:ससुराल आए युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, October 10, 2019

सहरसा:ससुराल आए युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सहरसा। कनरिया ओपी क्षेत्र के दह गांव में दशहरा के मौके पर ससुराल आए एक युवक ने पत्नी से विवाद होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों पहलूओं की जांच कर रही है। मृत युवक चिरैया ओपी क्षेत्र के झीमा गांव के कैलाश चौधरी का पुत्र जंगल चौधरी बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जुगत 2 दिन पूर्व ही दशहरा को लेकर दह में लगे मेला देखने युवक अपने ससुराल आया था। लोगों ने बताया एक साल पहले ही युवक की शादी हुई थी और वो पत्नी पर शक करता था। रात्रि में खाना खाने के बाद युवक अपने सास और पत्नी के साथ नाच देखने दुर्गा मंदिर पर पहुंचा। कुछ देर के बाद युवक अपनी पत्नी को अपने सास के पास छोड़कर ससुराल आया। इधर पत्नी और सास नाच देखने में मशगूल थी। जब सुबह 8:00 बजे नाच खत्म हुआ और घर पहुंची तो देखा युवक फंदे से लटक रहा है। इस घटना से जहां आसपास में सनसनी फैल गई वहीं मेला में तैनात पुलिसकर्मी को भी इसकी भनक लगी तथा मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस घटनास्थल से शव बरामद कर हत्या या आत्म हत्या के पहलू पर छानबीन में जुट गई है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही युवक के पिता कैलाश चौधरी अपने परिजनों के साथ कनरीया ओपी पहुंच गए हैं। ग्रामीण गुगली चौधरी व मृतक युवक के पिता कैलाश चौधरी ने बताया के एक साल पूर्व ही दह गांव के भीम चौधरी के पुत्री से शादी हुई थी और तब से युवक को अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। खबर लिखे जाने तक मृतक के पिता ने पुलिस को आवेदन नहीं दिया था। घटना के बाबत पुलिस इंस्पेक्टर सिमरी बख्तियारपुर कृष्ण कुमार चौधरी ने दूरभाष पर घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक अपने ससुराल आया था वो गमछी के फंदे से झूलता मिला है। प्रथम²ष्टया युवक के आत्महत्या की बात सामने आ रही है लेकिन पुलिस हत्या एवं आत्महत्या दोनों पहलुओं पर छानबीन कर रही है।