Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:अलग-अलग डूबने से दो लोगों की हुई मौत। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, October 10, 2019

मधेपुरा:अलग-अलग डूबने से दो लोगों की हुई मौत।

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र के पैना में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। घटना बुधवार को दोपहर की बतायी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पैना पूर्व सरपंच अब्दुल जब्बार के 12 वर्षीय पुत्र मु. फैजल अपने दोस्तों के साथ बाढ़ की पानी में नहा रहा था। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने गोताखोर की मदद से बालक का शव को पानी से बाहर निकाल और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया।

पानी में डूबने से मौत।

मधेपुरा। थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के रहटा निवासी जगदीश ठाकुर की मौत रहटा धार में डूबने से हो गई।
जानकारी के अनुसार, जगदीश ठाकुर धार पार कर घर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान अत्यधिक पानी में चले जाने के कारण डूब जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पुलिस बलों के साथ पहुंचकर मछुआरे की मदद से शव को काफी देर तक निकालने का प्रयास किया। लेकिन शव नहीं मिल पा रहा था। वहीं बुधवार की सुबह मधुवन धार में एक व्यक्ति का बहता शव देखकर बाहर निकाला गया। जिसकी पहचान जगदीश ठाकुर के रूप में की गई।