कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
मधेपुरा। थाना क्षेत्र के कलासन में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान कुछ बाइक सवार बदमाशों द्वारा हवाई फायरिग किए जाने का मामला उजागर हुआ है। हवाई फायरिग की घटना से गांवों में काफी दहशत है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। उधर, पंचायत समिति सदस्य के अभिषेक दत्त उर्फ विक्की ने बताया कि बाइक सवार तीनों बदमाश ने मेरे घर के सामने चार राउंड हवाई फायरिग की और एक फायरिग सरपंच आवास के सामने करते हुए कलासन बाजार की ओर फरार हो गया है। इसपर प्रभारी थानाध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद महतो ने वहां पहुंचकर बदमाशों के संदर्भ में घंटों ग्रामीणों से पूछताछ की। वहीं घटना स्थल से चार खोखा ग्रामीणों ने बरामद कर इसकी सूचना चौसा पुलिस को दी है।

रावण का दहनकर लोगों ने बुराई खत्म करने का लिया संकल्प
मधेपुरा। शहर के रेलवे दुर्गा मंदिर के समीप विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन किया गया। पूजा समिति की ओर से करीब 20 फीट के रावण के पुतले का दहन कर अपने अंदर की बुराई को खत्म करने का संकल्प लिया। इस दौरान भक्तों ने भगवान राम एवं मां दुर्गा के जयकारे लगाए। इससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। रावण दहन के दौरान बड़ी संख्या में शहर के लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं रावण दहन के दौरान प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक इंतजाम किया गया था।
------------------------------
रावण के पुतले का किया दहन
संवाद सूत्र, पुरैनी (मधेपुरा): प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत औराय पंचायत के खेरहो पूर्वी टोला स्थित मानस कामना मंदिर के परिसर में विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन कर अपने अंदर की बुराई को खत्म करने का संकल्प लिया। मेला कमेटी के अध्यक्ष अरविद कुमार सुमन ने बताया कि पिछले 18 वर्षों से प्रत्येक वर्ष रावण दहन किया जाता है। उन्होंने बताया कि रावण दहन के मौके पर रामलीला का आयोजन किया गया। रामलीला में विरेंद्र शर्मा ने हनुमान, भूपेंद्र शर्मा ने रावण, संजय शर्मा ने मेघनाद,डोमन लाल शर्मा ने विभीषण एवं राम, लक्ष्मण, सीता व अन्य पात्रों की भूमिका में राम-रावण युद्ध की जीवंत प्रस्तुति दी गई। इसके बाद 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में विनोद शर्मा, युवराज शर्मा, चन्देश्वरी चौपाल, प्रमोद शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, योगेंद्र साह, अम्बिका शर्मा, मिथिलेश शर्मा, सुबोध शर्मा सहित अन्य ने अपना योगदान दिया।
-----------------
रावण दहन कर सत्य के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
संवाद सूत्र, कुमारखंड (मधेपुरा): प्रखंड टिकुलिया में स्थानीय लोगों के द्वारा रावण दहन किया गया। रावण के पुतले में आग लगाकर लोगों ने सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। रावण के पुतले का निर्माण बालक केशव कुमार ने किया। मौके पर आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक ज्ञानेंद्र, नरेश भगत, अरुण कुमार भगत, बुधे ठाकुर, पंचलाल साह, गौरव कुमार, विनोद कुमार, राम भगत, मनीष मेहता, मु.आलमगीर, नीलम देवी, ममता देवी सहित अन्य मौजूद थे।्र