Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:इंटर कॉलेजों की संबंद्धता समाप्त किया जाना छात्रों के हित में नहीं,विरोध में आंदोलन की तैयारी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, October 10, 2019

मधेपुरा:इंटर कॉलेजों की संबंद्धता समाप्त किया जाना छात्रों के हित में नहीं,विरोध में आंदोलन की तैयारी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
मधेपुरा। राज्य में एक साथ इंटर महाविद्यालयों की संबंधता समाप्त किए जाने पर अनुदानित डिग्री महाविद्यालय प्रधानाचार्य संघ ने गहरी नाराजगी जताई है। संघ ने सरकार के फैसले की आलोचना की है। कहा कि इस फैसले से शिक्षा क्षेत्र में हानी पहुंचेगी। वहीं गरीब छात्र उच्च शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। बिहार प्रदेश अनुदानित डिग्री महाविद्यालय प्रधानाचार्य महासंघ के प्रधान महासचिव डॉ. माधवेन्द्र झा ने एक साथ इंटर महाविद्यालयों की संबंद्धता समाप्ति किए जाने की अधिसूचना को छात्र व शिक्षा के लिए अनुचित कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इंटर कॉलेज की स्थापना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से तत्कालीन सरकार द्वारा किया गया। इसके लिए बिहार इंटर कौंसिल को प्रधान कार्यालय बनाया गया। लेकिन सरकार बदलते ही अरबों की संपत्ति इंटर कौंसिल का बंदर बांट कर लिया गया। आलीशान भवनों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को कब्जे में देकर कार्यरत इंटरकर्मियों को सड़क पर भिखारी की स्थिति में लाया। अब नौ वर्षों के घोषित अनुदान को बाधित करने के मंशा से बिहार के सभी इंटर महाविद्यालय को संबंधन विस्तार नही होने के फलस्वरूप असंबद्ध घोषित किया गया है। जिसका महासंघ विरोध करते हुए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। साथ ही कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर शिक्षक कर्मचारियों को वेतन न देकर इंटर कॉलेज के कर्मियों को अपने परिवार के साथ शोक मनाने की नसीहत दी है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर आंदोलन चलाने की बात कही है।