कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
श्री गुरु बद्धुलाल व्यायामशाला खगड़िया के द्वारा व्यायामाचार्य महेंद्र त्यागी के नेतृत्व में परंपरागत शस्त्र का प्रदर्शन दुर्गा पूजा के अवसर पर पूरे नगर में शस्त्ररथ के साथ निकाला गया |
गुरु शांति प्रकाश के पौत्र व महेंद्र त्यागी के भतीजे -धर्मेंद्र शास्त्री क्रांतिकारी ने बताया कि गुरु बद्धुलाल व्यायामशाला का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना है इस व्यायाम शाला में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह,अनुग्रह नारायण सिंह सहित कई सांसदों तथा मंत्रियों ने पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम में बिहार के छठे डिक्टेटर रहे गुरु बद्धुलाल व्यामशाला के संस्थापक गुरु छोटेलाल जी के त्याग तपोभूमि का दर्शन किया करते थे !
श्री शास्त्री ने यह भी बताया कि व्यायामशाला के पूर्व गुरु शांति प्रकाश जी ने 53 वर्षों तक निःशुल्क शिक्षा खगडिया वासियों को दी ! वहीं वर्तमान गुरु चाचा महेंद्र त्यागी भी 1993 से लगातार अपना संपूर्ण समय इस व्यायामशाला के लिए ही आहूत कर रखी है जिनकी पुत्री श्रेया त्यागी ने भी योग के क्षेत्र में खगड़िया का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है
इस व्यायामशाला से प्रत्येक वर्ष सैकड़ों की संख्या में नौजवान देश की सेवा के लिए सेना, सिपाही आदि के भर्ती में जाते हैं
दुर्गा पूजा के अवसर पर निकली परंपरागत शस्त्र प्रदर्शन जुलूस में धर्मेंद्र शास्त्री, संतोष चंद्रवंशी ,महेंद्र चौधरी, कृष्ण देव यादव ,उपेंद्र प्रसाद, प्रमोद कुमार ,संटू कुमार, वेद कुमार देवो साह ,रोहित, रवि आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा !
जुलूस में सैकड़ों की तादाद में युवा तलवार ,लाठी ,भाला, फरसा, गजबाना ,बाना ,बनेठी , झंडा -डंडा के साथ घूम रहे थे!