कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अमन खान।
सहरसा : शहर के मीर टोला स्थित एक भूभाग पर बनी चहारदिवारी तोड़ने का विरोध करने पर फायरिग किए जाने का मामला उजागर हुआ है। तिवारी टोला निवासी मिर्जा मासूम ने थाना में आवेदन देकर बताया है कि जमीन मालिक ने उन्हें जमीन की देखरेख का जिम्मा दिया है। गत 15 सितंबर की रात सूचना मिली कि कुछ लोग चहादिवारी तोड़ने के लिए पहुंचे हैं। वहां पहुंचने पर देखा कि लोग चहारदिवारी तोड़ रहे हैं। इसका विरोध करने पर अज्ञात लोगों ने रंगदारी नहीं देने का हवाला देते हुए फायरिग शुरू कर दी। चहादिवारी तोड़े जाने से करीब 50 हजार की क्षति हुई है। यह सूचना मिलने पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि इस मामले की छानबीन की जा रही है।