कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
_गिरफ्तार दिलीप यादव एवं रतन झा का रहा है आपराधिक इतिहास_
सहरसा (सिमरी बख्तियारपुर) - जिले के बलवाहाट ओ०पी पुलिस को गत रात्रि गश्ती के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। दोनों गिरफ्तार बदमाश के पास से एक-एक देशी कट्टा एवं पांच-पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया। सोमवार को सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी मृदुला कुमारी ने बख्तियारपुर थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि बलवाहाट ओपी पुलिस गश्ती पर पूर्व कोशी तटबंध पर जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस को देख दो युवक भागने लगा। जब पुलिस द्वारा खदेड़ कर दोनों को पकड़ा जाँच के क्रम में दोनों के पास से एक-एक देशी कट्टा व पांच-पांच गोली बरामद किया गया है है। दिलीप यादव पर एक दर्जन से अधिक अपराधीक मामले दर्ज हैं। वहीं रतन पर भी कई मामले दर्ज है। वहीं रतन झा पर भी बिहरा थाना क्षेत्र सहित विभिन्न थानों में कई अपराधीक मामले दर्ज हैं। यहां बताते चलें कि दिलीप यादव ने सरोंजा पंचायत के दिवंगत मुखिया पति राज कुमार शर्मा को नौ गोली मार मौत के घाट उतारने का प्रयास किया था लेकिन वह इलाज के बाद बच गए थे। दोनों बदमाश की गिरफ्तारी से बलवाहाट ओपी पुलिस बहुत बड़ी राहत की सांस ली है क्योंकि इन लोगों के द्वारा गोली मारना आम बात होती है। वहीं पुलिस के लिए इन दोनों की गिरफ्तारी राहत की बात कही जा सकती है। दोनों बदमाशों को आवश्यक पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मौके पर बलवाहाट ओपी अध्यक्ष हरेश्वर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

![]() |
| सहरसा,रिपोर्टर |