कोशी लाइव_नई सोच नई खबर
......अक्की।
......अक्की।
खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 पर सोमवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कुंदन कुमार पसराहा थाना क्षेत्र के ही सौंडिहा निवासी सत्य नारायण यादव का बेटा था। कुंदन का भाई विपिन यादव का पसराहा में ही एनएच किनारे लाइन होटल है। घटना के बाद परिजनों का जहां रो-रोकर बुरा हाल है वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह कुंदन यादव पसराहा रेलवे ढाला के पास एनएच पार कर खेत जाने ले लिए मुड़े ही थे कि इसी बीच वह तेज़ रफ़्तार से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। आनन-फानन में आसपास के ग्रामीणों व परिजनों ने गंभीर रूप से घायल कुंदन को इलाज़ के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर पसराहा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मौके का फायदा उठाकर चालक भागने में सफल रहा। पसराहा थानाध्यक्ष ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि ट्रक किसका था और चालक कौन था।
