Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:दुकानदार से लूट के विरोध में दो घंटे तक सड़क जाम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, September 9, 2019

सहरसा:दुकानदार से लूट के विरोध में दो घंटे तक सड़क जाम

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर
......विकास तांती।
बसनही थाना क्षेत्र के मंगवार बाजार मे रविवार दोपहर बाइक सवार आधा दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने एक दुकानदार पर गोली चला करीब 20 हजार रुपए लूट कर फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई घटना से लोगों का आक्रोश फूट पडा। लोगों ने दो घंटे तक सड़क जाम करते प्रदर्शन किया।
आक्रोशित लोगों ने मंगवार पतरघट मुख़्य मार्ग को मंगवार बाजार मे बास बल्ला लगाकर जाम कर दो घंटे तक यातायात को बाधित किया।जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पडा।
घटना के बाबत मिली जानकारी अनुसार मंगवार गांव निवासी पिंटू मुखिया मंगवार बाजार में कपड़ा प्रेस करने की दुकान चलाता था। रविवार दोपहर मंगवार नासी टोला निवासी प्रमोद यादव, संजय यादव, शंकर यादव, संतोष यादव, राजा पोद्दार, बादल यादव, राहुल यादव तथा बरैठ गांव निवासी रवि यादव समैत करीब आधे दर्जन अज्ञात व्यक्ति पिंटू मुखिया के दुकान पर पहुचा तथा गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा व बलपूर्वक दुकान में रखे करीब 20 हजार रुपए लूट लिया। जिसका विरोध करने पर प्रमोद यादव ने दुकानदार पर गोली चला दिया। जिसके बाद गोली चलाने के बाद ग्रामीणों के जुटने पर अपराधी अपनी एक टीवीएस बाइक नंबर बीआर43 एफ 2226 छोड़ फरार हो गया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने मंगवार पतरघट मुख्य मार्ग को बास बल्ले के सहारे बाधित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बसनही थाना पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना स्थल से दो खोखा बरामद करने सहित बाइक को जब्त कर अग्रतर कारवाई मे जुट गया। घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया विकास कुमार सिंह एव समिति सदस्य चंदन कुमार सिंह के द्वारा आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर बसनही थाना पुलिस के द्वारा कानूनी कारवाई करने का आश्वासन देकर सड़क जाम हटा यातायात बहाल करवाया गया। घटना के बाबत बसनही थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। मौके से दो खोखा व बाइक भी बरामद किया गया है। कार्रवाई की जा रही है।