कोशी लाइव_नई सोच नई खबर
.....अक्की।
.....अक्की।
अररिया सदर अस्पताल में सोमवार सुबह प्रसूता की मौत हो गई। रविवार रात ही प्रसूता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि सारी रात प्रसूता प्रसव-पीड़ा से तड़पती रही, लेकिन अस्पताल की नर्सों ने उस पर ध्यान नहीं दिया।
सुबह प्रसव कक्ष में साफ-सफाई करने वाली महिला ने प्रसव कराया, जिसके बाद प्रसूता की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। मौके पर नगर थाना अध्यक्ष किंग-कुंदन ने पहुंच कर लोगों को शांत कराया। इस दौरान मृतक के परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी है।
मृतक का नाम सोहाना था जो अररिया प्रखंड क्षेत्र के बलवात की रहने वाली थी। मृतका के पति आफाक ने कहा कि अगर यहां पर इलाज नहीं हो सकता था तो हमारे पेसेंट को रेफर कर देते, हम दूसरी जगह पर इलाज करवा लेते। आफाक ने कहा कि अस्पताल की नर्सों के द्वारा पैसे की मांग की जा रही थी, लेकिन रात को मेरे पास पैसा नहीं थे। मैंने सुबह पैसा देने की बाती कहीं थी, लेकिन उसके बावज़ूद मेरे पेसेंट का सही ढंग से इलाज नहीं किया गया, जिस कारण पेसेंट की मौत हो गई।
