Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा: जिला पार्षद दंपती ने की लालू को किडनी देने की घोषणा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 18, 2019

सहरसा: जिला पार्षद दंपती ने की लालू को किडनी देने की घोषणा

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:
विकास तांती :
सहरसा: जिला पार्षद प्रियंका आनंद व उनके पति पूर्व जिला पार्षद प्रवीण आनंद ने राजद सुप्रीमो को अपना किडनी देने की घोषणा की। बुधवार को अपने जिला परिषद स्थित आवास पर पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए इन दोनों ने बताया कि विगत 30-35 वर्षों से समाज के दबे-ुकुचले, शोषित पिछड़ा, अतिपिछड़ा के मुंह में आवाज देनेवाले, सवर्णों को साथ लेकर चलनेवाले नेता लालू प्रसाद जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। कहा कि इस तरह के राजनेता को किडनी देने की बात को दूर जान भी देने की जरूरत पड़ेगी, तो हम दोनों पति- पत्नी इसके लिए तैयार हैं। जिला पार्षद पति- पत्नी ने कहा कि जिस दिन हमें आदेश प्राप्त हो हम दोनों किडनी देने के लिए पहुंच जाएंगे। आज इस प्रदेश और देश को ऐसे नेता की जरूरत है। कहा कि घोटाले की रकम कोई और खाकर षडयंत्र के तहत लालू प्रसाद को फंसा दिया है। लालू प्रसाद की तरह पूर्व सांसद आनंद मोहन भी राजनीतिक षडयंत्र के शिकार होकर 13 वर्षों से सजा काट रहे हैं। आज सभी नेता अपने जाति की अलग- अलग पार्टी बनाकर सत्ता में भागीदारी की बात करते हैं। उन तमाम अति- पिछड़े समाल को जगाकर मुख्यधारा में जोड़नेवाले नेता लालू प्रसाद हैं, जिन्होंने सभी जाति को सम्मान दिया। नीतीश कुमार से ज्यादा सवर्णों को भी लालू प्रसाद ने मान- सम्मान दिया है।