Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा: गुटखा को लेकर पान दुकानों की हुई जांच, वसूला गया जुर्माना - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 18, 2019

सहरसा: गुटखा को लेकर पान दुकानों की हुई जांच, वसूला गया जुर्माना

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:
विकास तांती:
सहरसा: सूबे में गुटखा व पान मसाला की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पान गुमटी की जांच शुरू हो गई है। बुधवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में सदर एसडीओ के निर्देश पर दुकानों की जांच की गई। 13 दुकानों से गुटखा व पान मसाला बरामद होने पर 21 हजार 500 जुर्माना वसूला गया।
यातायात प्रभारी नागेन्द्र राम व नगर परिषद के कर्मियों द्वारा सब्जी मंडी, चांदनी चौक, दुर्गा स्थान रोड समेत अन्य जगहों पर स्थित पान गुमटी व अन्य दुकानों में जांच की गई। जांच के दौरान गुटखा व पान मसाला मिलने पर दो दुकानदारों से पांच-पांच हजार, दस दुकानों से एक-एक हजार व एक दुकानदार से पांच सौ रुपए जुर्माना वसूला गया। यातयात प्रभारी ने बताया कि सूबे में प्रतिबंध के बाद भी दुकानदारों द्वारा पान मसाला व गुटखा बेचने की शिकायत मिल रही थी। जिस आलोक में जांच की गई। जांच के दौरान दुकानदारों को गुटखा व पान मसाला नहीं बेचने की हिदायत दी गई। जबकि जहां से बरामदगी हुई वहां जुर्माना वसूला गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। शहर के विभिन्न दुकानों में जांच जारी रहेगी।