कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:
अक्की:
मधेपुरा। मुख्यालय स्थित कला भवन परिसर में बुधवार को होमगार्ड अभ्यर्थियों ने चयन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद नियुक्ति नहीं लिए जाने को लेकर धरना दिया। धरना पर बैठे चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों ने कहा कि हमारी मांगों पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा विचार नहीं किया तो समाहरणालय के सामने आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। धरना पर बैठे चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों ने बताया कि जिले में होमगार्ड की नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। विज्ञापन के अनुसार आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को दौड़ ऊंची कूद, लंबी कूद, गोल फेक के अलावा शारीरिक जांच की प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद कुल 193 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों के चयन प्रक्रिया को पूर्ण हुए कई वर्ष बीतने के बाद भी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा नियुक्ति की प्रक्रिया नहीं अपनाए जाने से अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। अभ्यर्थियों ने कहा कि नियुक्ति को लेकर इससे पूर्व भी हमलोगों ने आंदोलन किया था। जिला प्रशासन से नियुक्ति प्रक्रिया पर विचार करने का आश्वासन मिलने के बाद हमलोगों ने आंदोलन वापस ले लिया था। चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया में पुन: हो रहे देरी से परेशान अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। मौके पर सूरज कुमार, धनेश्वर कुमार, सीतल कुमार, अशोक तांती, मनोज पंडित, बबलू कुमार, अंगद कुमार सहित अन्य चयनित अभ्यर्थी मौजूद थे।