कोशी लाइव_नई सोच नई खबर
अक्की।
अक्की।
शहर से सटे वेलहाघाट टोला में शुक्रवार को बच्चा चोर होने की आशंका में एक महिला मॉबलिंचिग का शिकार होने से बच गयी। सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला को अपनी सुरक्षा में ले लिया। महिला के साथ मारपीट करने के लिए भीड़ आमादा हो गयी थी।
बताया गया कि वेलहाघाट टोला में एक अज्ञात महिला को देखकर लोगों ने महिला चोर समझ लिया। खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोग महिला के साथ मारपीट करने पर आमादा हो गए। इसी बीच किसी ने थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार को मोबाइल पर सूचना दी। थानाध्यक्ष ने सूचना देने वाले को सख्त हिदायत दी कि कानून को हाथ में न लें। थानाध्यक्ष ने महिला पुलिस के साथ टीम को तत्काल मौके पर भेज दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को अपने कब्जे में ले लिया।
महिला की पहचान नहीं हो पायी है। पूछताछ में महिला कभी दरभंगा तो कभी सराय की रहने वाली बताती है। नाम पूछने पर ठीक से जवाब नहीं दे पाती है। महिला स्वभाव से विक्षिप्त प्रतीत होती है। पुलिस ने सदर अस्पताल में महिला का हेल्थ चेकअप कराया। थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला प्रथम दृशया विक्षिप्त प्रतीत होती है। महिला को फिलहाल पुलिस कब्जे में रखा गया है। थानाध्यक्ष ने आमलोगों अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई अंजान शख्स गांव- मुहल्ला में नजर आए तो पुलिस को तत्काल सूचना दें।
