कोशी लाइव_नई सोच नई खबर
अक्की
अक्की
शहर के वार्ड नंबर दो आनंद विहार मुहल्ला में शुक्रवार की घर के बाहर एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक के गल्ले में रस्सी का निशान है। मृतक के पिता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपने बेटे की हत्या करने का केस दर्ज कराया है। मृतक आपराधिक प्रवृत्ति का था। पुलिस गैंगवार में युवक की हत्या होने की संभावना जता रही है।
जिले के कुमारखण्ड थाना के रेहुनिया गांव निवासी सह खगड़ा किशनगंज पुलिस में बीएमपी में हवालदार पद पर तैनात नित्यानंद यादव ने सदर थाना में आवेदन देकर कहा कि उनका पूरा परिवार शहर के आनंद बिहार मुहल्ला में किराये के मकान में रहते हैं। उनकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार हैं। उनका इलाज करने के लिए वे छुट्टी लेकर आया था।
गुरुवार की रात वे अपने रिश्तेदार के घर मनहारा चले गये थे। शुक्रवार को वे मधेपुरा स्थित आवास पर आए तो नीतीश का शव घर के बाहर पड़ था। उन्होंने कहा कि बदमाशों ने शराब पिलाने के बाद गल्ला दबाकर उसकी हत्या की है। उन्होंने कहा कि कुछ गलत युवक के साथ उनके बेटे का संगत था।थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। मृतक के मोबाइल का पता नहीं चला। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
मामला संदेहास्पद होने के कारण शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने किया। टीम में डॉ. डीपी गुप्ता, डॉ. संतोष कुमार और डॉ. संदेश शामिल रहे। डॉक्टरों ने बताया कि युवक के गले में रस्सी का चिन्ह होने के कारण गला दवाकर हत्या किए जाने की संभावना है। शव का विसरा फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि मृतक के पिता ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
मृतक आपराधिक चरित्र का था। मृतक मधेपुरा सहित अन्य थाना का वांछित बदमाश था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। गंैगवार में मृतक की हत्या होने की आशंका है। मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।