Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:पुत्र ने की पिता की हत्या करने की कोशिश, हालत नाजुक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 6, 2019

मधेपुरा:पुत्र ने की पिता की हत्या करने की कोशिश, हालत नाजुक

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर

मुकेश कुमार की रिपोर्ट

बिहारीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरौनी कला वार्ड नंबर 13 के निवासी 70 वर्षीय दामोदर मंडल को उसके बेटे भूपेंद्र मंडल ने ही से मारने की किया कोशिश।
वहीं पीड़िता दामोदर मंडल की पत्नी प्रभा देवी ने बताई। मेरे पति बासा पर सोया हुआ था रात्रि के लगभग 2:30 बजे मेरे बेटा और उनके साथी ने मेरे पति को जान से मारने की नियत से आया था। हाथ में लाठी कुल्हाड़ी कुदाल रस्सी लेकर चुपचाप मेरे बासा पर पहुंच गया और संजय मंडल उर्फ माखो मंडल जबरदस्ती पकड़कर मुंह बंद कर दिया।और बाकी आदमी मेरे पति दामोदर मंडल को बेरहमी से मारपीट करते हुए। बगल के बांसबारी में ले जाकर उसके गला में रस्सी लगाकर उसे फांसी लगाने लगा तब मेरे पति ने जोर–जोर से चिल्लाने लगा और मैं भी हल्ला करने लगी।तो हल्ला सुनकर आसपास के लोग दौड़ा तब सभी व्यक्ति मेरे पति को मारपीट कर जख्मी करके भाग गया। और धोती में दस हजार रुपया बांधा था वह भी लेकर भाग गया। वही दामोदर मंडल को इलाज के लिए बिहारीगंज पीएससी लाया गया वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक बना हुआ है।